{"_id":"67cde8a801e702b40b019af6","slug":"roorkee-huge-fire-in-computer-service-center-all-goods-burnt-to-ashes-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee : कंप्यूटर सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, पूरा सामान जलकर राख; दमकल विभाग कर रहा है नुकसान का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee : कंप्यूटर सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, पूरा सामान जलकर राख; दमकल विभाग कर रहा है नुकसान का मूल्यांकन
Mon, 10 Mar 2025 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:46 AM IST
सार
आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक कंप्यूटर प्रिंटर सर्विस सेंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा स्थित महेश कुमार का कंप्यूटर प्रिंटर सर्विस सेंटर है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम वह सर्विस सेंटर बंद कर घर चले गए थे। रात करीब आठ बजे आसपास के लोगों ने सर्विस सेंटर से धुआं निकलता देखा और सूचना महेश कुमार को दी।
विज्ञापन
जब तक महेश कुमार सर्विस सेंटर पर पहुंचे तब तक आग ने आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आसपास के लोगों ने आग पर काबू करने की कोशिश की लेकिन आग लगातार भड़कती गई। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सर्विस सेंटर में रखा कंप्यूटर का सामान और अन्य सामान जलकर खराब हो चुका था।
दमकल विभाग के लीडिंग फायर मैन अतर सिंह राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग सर्किट से लगना प्रतीत हो रही है। वहीं, आग की सूचना पर एएसपी कुश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और सर्विस सेंटर मालिक से आग से हुए नुकसान की जानकारी ली।