फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee: Encounter between police and animal smugglers, one miscreant arrested

Roorkee : पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद 'अमरूद' गिरफ्तार... उसका साथी फरार

Mon, 06 Jan 2025 12:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 12:32 AM IST
सार

एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Roorkee: Encounter between police and animal smugglers, one miscreant arrested
एक बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवानपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात पुलिस की पशु कटान और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही एसएसपी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरौढा गांव में पुलिस ने पिछले दिनों छापामारी कर बड़ी मात्रा में संरक्षित पशु का मांस बरामद किया था। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


रविवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि पशु तस्कर और कटान करने वाले आरोपी भगवानपुर क्षेत्र से गुजर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इनकी घेराबंदी की। आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी ने बताया कि इस्तेकार उर्फ अमरूद उर्फ लौटा निवासी सिकरोढा, भगवानपुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसका साथी फरार हो गया है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed