फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee district panchayat in the block-wise counting

रुड़की ब्लाक में जिला पंचायतवार मतगणना

Sun, 03 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 03 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। मतदान खत्म होते ही अब प्रशासन और निर्वाचन अधिकारी मतगणना की तैयारियों में जुट गए हैं। रुड़की ब्लाक में जिला पंचायत वार मतगणना की तैयारी की गई है। इसके तहत सबसे पहले दौलतपुर जिला पंचायत सीट से जुड़े ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के परिणाम सामने आएंगे। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार रुड़की ब्लाक में मतगणना 11 राउंड में संपन्न होगी, जिसके लिए 24 टेबिल लगाए गए हैं और हर टेबल पर एक-एक बूथ की मतगणना होगी।

विज्ञापन

रुड़की ब्लाक में पहली बार जिला पंचायत वार मतगणना की तैयारी की गई है। इसके तहत 11 राउंड में होने वाली काउंटिंग में पहले चरण में दौलतपुर, दूसरे और तीसरे में इमलीखेड़ा, तीसरे और चौथे चरण में सालियर साल्हापुर, चौथे व पांचवें चरण में नन्हेड़ा अनंतपुर, पांचवें और छठे चरण में अकबरपुर झोझा, सातवें और आठवें चरण में रहीमपुर, आठवें और नवें चरण में टोडा कल्याणपुर, नवें और दसवें चरण में बेलड़ी साल्हापुर और 10 व 11 वें चरण में मरगूबपुर दीदाहेड़ी जिला पंचायत और इससे जुड़ी प्रधान और क्षेत्र पंचायत सीटों की मतगणना होगी।
विज्ञापन

रुड़की ब्लाक के निर्वाचन अधिकारी डा. एमएस नयाल का कहना है कि जिला पंचायत वार काउंटिंग से यह लाभ होगा कि मतगणना स्थल पर एक साथ प्रत्याशियों की भारी भीड़ नहीं होगी और जीतने वाले प्रत्याशी परिसर से बाहर होते जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ब्लाक परिसर में भी विस्तृत जानकारी चस्पा कर दी गई है, जहां से प्रत्याशी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच से शुरू होकर छह तक चलेगी काउंटिंग
पांच जनवरी को रुड़की के केएलडीएवी इंटर कालेज में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी, जो अगले दिन सारी सीटों के परिणाम जारी होने तक चलेगी। मरगूबपुर दीदाहेड़ी और बेलड़ी साल्हापुर जिला पंचायत सीट के उम्मीदवारों और इससे जुड़े ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधानों को परिणाम के लिए अगले दिन का इंतजार करना पड़ सकता है।


जिला पंचायत के लिए हरिद्वार में बनेंगे एजेंट
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान के बाद प्रत्याशियों में मतगणना के लिए अधिक से अधिक एजेंट बनाने की होड़ लगी है। वहीं निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सोमवार को प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के प्रत्याशी ब्लाक परिसर में फार्म जमाकर एजेंट बना सकते हैं, जबकि जिला पंचायत की सीटों पर एजेंट बनाने की प्रक्रिया हरिद्वार में संपन्न होगी।

नारसन में न्याय पंचायत वार होगी मतगणना
रुड़की ब्लाक में जहां जिला पंचायत वार मतगणना की जाएगी, वहीं नारसन ब्लाक में न्याय पंचायत वार मतगणना होगी। ब्लाक के निर्वाचन अधिकारी हितपाल सिंह का कहना है कि मतगणना के लिए सभी तैयारी कर ली गई। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी एचएस चुग ने कहा कि मतगणना लगातार सभी सीटों की होनी है। यह निर्वाचन अधिकारियों की निजी व्यवस्था है कि वह जिला पंचायत वार मतगणना कराते हैं या फिर न्याय पंचायत वार।


नात्थूखेड़ी में आज पड़ेंगे वोट, तैयारी पूरी
मंगलौर। पहली बार ग्राम सभा का दर्जा हासिल करने वाली नात्थूखेड़ी ग्राम सभा में शनिवार को मतदान के बाद मतदान कर्मियों द्वारा एक स्कूल मास्टर के साथ मिलकर गड़बड़ी करने के आरोपों के बाद यहां दोबारा मतदान के निर्देश दिए गए थे। अब सोमवार को मतदान के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। नारसन के आरओ हितपाल सिंह के अनुसार यहां मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टी की व्यवस्था कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed