Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee: Dead body of a youth found lying in a house under construction.

Roorkee : नमाज पढ़ने गए युवक का शव निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला, गांव वालों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 06 Apr 2024 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 12:30 AM IST
सार

देर रात युवक का शव गांव के पास ही निर्माणाधीन मकान में शटरिंग के सामान के नीचे पड़ा मिला। युवक की कुछ लोगों के साथ हाथापाई होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Roorkee: Dead body of a youth found lying in a house under construction.
Demo Pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लक्सर के मखियाली खुर्द गांव में अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने के लिए निकला युवक घर नहीं लौटा। देर रात युवक का शव गांव के पास ही निर्माणाधीन मकान में शटरिंग के सामान के नीचे पड़ा मिला। युवक की कुछ लोगों के साथ हाथापाई होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मखियाली खुर्द गांव निवासी हलीम का 22 वर्षीय बेटा शादाब शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नमाज पढ़ने के लिए लंढौरा स्थित मस्जिद
विज्ञापन

के लिए घर से निकला था। देर रात तक उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। 

इसी बीच गांव के दूसरे किनारे पर रहने वाले कुछ युवकों ने जानकारी दी कि जब शादाब नमाज पढ़ने जा रहा था तो उसकी कुछ युवकों के साथ कहासुनी और हाथापाई हुई थी। जब वह वहां से निकल रहे थे तो उन्हें समझा-बुझाकर अलग कर दिया था। इसी बीच तलाश करते हुए जब परिजन गांव के निकट निर्माणाधीन मकान में पहुंचे तो शादाब का शव शटरिंग के सामान और घास से ढका मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक शादाब के शरीर पर चोट के काफी निशान थे, किसी ने उसकी पीटकर हत्या कर दी है। उधर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली जा रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed