फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Robbery from farmer returning after withdrawing money from bank

बैंक से पैसे निकाल लौट रहे किसान से लूट

Tue, 17 Mar 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Robbery from farmer returning after withdrawing money from bank
भगवानपुर थाने में ग्रामीणों के साथ पहुंचा लूट का पीड़ित किसान। - फोटो : ROORKEE
बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे किसान से तीन नकाबपोश बदमाशों ने 20 हजार रुपये लूट लिए। लूट की घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों व पुलिस ने घेराबंदी की। वहीं एक बदमाश को लूटी गई रकम के साथ दबोच लिया गया, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन

शाहपुर गांव निवासी बलजीत खेती किसानी का काम करता है। मंगलवार को वह भगवानपुर कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक में पैसे निकालने पहुंचा था। बैंक से 20 हजार रुपये निकालने के बाद वह गांव की ओर चल पड़ा। वैसे ही वह घर के समीप सुनसान सड़क पर पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने बलजीत को दबोच लिया। वहीं 20 हजार की नकदी लूट ली। इस दौरान बलजीत ने विरोध किया तो बदमाश उसे धक्का देकर फरार हो गए। इससे बलजीत गिरकर घायल भी हो गया। इसके बाद बलजीत ने तुरंत शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। वहीं सूचना पाकर चेतक पुलिस पर तैनात अजीत तोमर व संदीप राणा भी मौके पर पहुंच गए। चेतक पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बदमाशों की तलाश की। इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों ने बदमाशों को घेराबंदी कर ली और एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दो बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। दबोचे गए बदमाश के पास से लूटी गई नकदी भी बरामद हुई है। इसके बाद पीड़ित ने परिजनों के साथ भगवानपुर थाने में पहुंचकर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed