{"_id":"693bf85e2fb2bfc322067913","slug":"road-will-be-constructed-in-narojpur-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-148176-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नरोजपुर गांव में जिला योजना से होगा सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नरोजपुर गांव में जिला योजना से होगा सड़क का निर्माण
Fri, 12 Dec 2025 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Fri, 12 Dec 2025 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
नरोजपुर गांव में जिला योजना से होगा सड़क का निर्माण
- उप प्रधान की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। नरोजपुर गांव की लंबे समय से बदहाल पड़ी सड़क के सुधार की राह अब साफ हो गई है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर जिला योजना के तहत सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल गई है और जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
भुरनी ग्राम सभा के अंतर्गत नरोजपुर गांव की यह सड़क वर्ष 2013 की आपदा में बहादरपुर रेलवे फाटक मार्ग पर क्षतिग्रस्त हो गई थी। उप ग्राम प्रमुख जूली खान ने हाल ही में मंत्री सतपाल महाराज को पत्र भेजकर तीन सड़कों और एक पुलिया के निर्माण की मांग की थी। ग्रामीण मौफीक खान ने बताया कि मंत्री ने पहले भी आदेश दिए थे, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हो पाया। दोबारा अवगत कराने पर मंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए, जिसके बाद सड़क को जिला योजना में शामिल कर स्वीकृति प्रदान कर दी गई। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।