{"_id":"694d274abc9ccbb658004fb0","slug":"restaurant-workers-allege-assault-and-threats-roorkee-news-c-5-1-drn1027-864241-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रेस्टोरेंट कर्मियों ने लगाया मारपीट और धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रेस्टोरेंट कर्मियों ने लगाया मारपीट और धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
महिला समूह की ओर से लक्सर-पुरकाजी हाईवे पर बनाए गए रेस्टोरेंट के कर्मियों ने रात के समय कुछ लोगों और एक कथित पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खानपुर गांव निवासी नितिन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके परिवार की महिलाओं की ओर से लक्सर-पुरकाजी हाईवे पर उत्कर्ष रेस्टोरेंट खोला हुआ है। बुधवार रात खानपुर के ही दो युवक आए जो शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने जबरन वहां बैठकर शराब पी और खाने के पैसे मांगे जाने पर पुलिस में होने का रौब दिखाने लगा।
साथ ही मारपीट करने लगे व उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश और मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में उनके साथ मारपीट करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। आरोप लगाया कि दोनों ने दुकान में तोड़फोड़ कर रेस्टोरेंट को क्षति पहुंचाई है। साथ ही आग लगाने की धमकी दी है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की जाने की मांग की है। खानपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।