फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Relief: Urea consignment reached committee warehouses

राहत : समिति गोदामों पर पहुंची यूरिया की खेप

Sat, 22 Nov 2025 05:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
Relief: Urea consignment reached committee warehouses
खाद की किल्लत से परेशान किसानों को थोड़ी राहत मिली है। इफको से यूरिया की खेप गन्ना समिति और ब्लॉक की किसान सेवा सहकारी समितियों में पहुंचना शुरू हो गई है। गोदाम पर किसानों को यूरिया का वितरण भी शुरू हो गया है। डीएपी के लिए किसानों को अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन




सहकारी गन्ना विकास समिति लक्सर से 50 हजार से अधिक किसान जुड़े हैं। इन किसानों को समिति के 14 गोदामों से खाद उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा ब्लॉक की 8 किसान सेवा सहकारी समितियों से भी किसानों को खाद मिलती है। पिछले कई दिनों से यूरिया और डीएपी की किल्लत बनी हुई है। पिछले दिनों गन्ना समिति की ओर से इफको को खाद की डिमांड भेजी गई थी लेकिन सीमित मात्रा में ही खाद उपलब्ध होने पर गोदाम एक बार फिर खाली हो गए थे।
विज्ञापन




इस बीच, इफको ने करीब 23 हजार बैग यूरिया लक्सर की समितियों को उपलब्ध कराया है। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद जोशी ने बताया कि गन्ना समिति के गोदामों पर 15 हजार और सहकारी समितियों में करीब करीब 8 हजार बैग यूरिया उपलब्ध कराया गया है। यूरिया गोदामों तक पहुंचना शुरू हो गया है। सहकारी गन्ना समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि इफको से यूरिया की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। किसानों को भी यूरिया का वितरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed