फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Relief from drizzle, farmers' faces blossomed

बूंदाबांदी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

Fri, 17 Jun 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Relief from drizzle, farmers' faces blossomed
भीषण गर्मी और उमस से बेहाल जनमानस को सुबह से दोपहर तक हुई हल्की बूंदाबांदी से बड़ी राहत मिली। वहीं दोपहर से शाम तक आसमान में छाए बादलों से तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस बूंदाबांदी से किसानों को संजीवनी मिल गई है। वहीं धान रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों को इससे बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

कई दिन से शहर में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस पार चल रहा था। वहीं वातावरण में नमी अधिक होने से गर्मी के साथ उमस भी बढ़ने लगी थी। गर्मी के कारण लोग तो परेशान थे ही गन्ने के साथ ही पशुओं के चारे के लिए बोई गई फसल भी मुरझाने लगी थी। बृहस्पतिवार को आसमान में बादल जरूर छाए लेकिन गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली। शुक्रवार को बादल छा गए और बूंदाबांदी होनी शुरू हो गई। करीब दस बजे कुछ समय के लिए धूप निकली और फिर बादल छा गए। किसान मोहन लाल, साधूराम, सुखपाल सिंह, महिपाल सिंह, मंजीत कुमार, दिलावर आदि का कहना है कि बारिश से गन्ने और चारे की फसलों की प्यास कम हुई है। धान की रोपाई की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

बारिश से किसानों के चेहरे खिले
बूंदाबांदी के बाद किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। नारसन क्षेत्र में हुई बारिश ने किसानों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। बारिश हुई तो किसान खुशी से झूम उठे। यह बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कई दिनों से बारिश न होने से किसान बेहद परेशान थे। उनको अपनी फसलों के बर्बाद होने की चिंता सता रही थी। किसान टकटकी लगाकर बारिश का इंतजार कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की रोपाई में लगे किसान
क्षेत्र में सुबह से आसमान में छाए बादलों के बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इस बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। लगातार बढ़ती गर्मी से भूजल का स्तर गिरता जा रहा था। क्षेत्र में किसानों के नलकूप ठप होने के कगार पर पहुंच गए थे। वहीं बहुत से गांव में हैंडपंपों ने पानी देना भी बंद कर दिया था। फसलों की सिंचाई के लिए भी किसानों को बड़ी मात्रा में डीजल खर्च करना पड़ रहा था। ऐसे में बारिश नहीं होने से किसानों के सामने समस्या खड़ी होने लगी थी। किसानों ने धान की फसल की रोपाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed