फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rein on vehicles putting punishment on the roads

जिन सड़कों पर दौड़ सकते हैं ट्रक, वहां रेंग रहे दुपहिया वाहन

Sun, 14 Nov 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Rein on vehicles putting punishment on the roads
शहर की जिन सड़कों पर दो बड़े ट्रक आसानी से बराबर-बराबर की रफ्तार के साथ निकल सकते हैं। उन पर बाइक पर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इसका कारण यह है कि दीपावली का त्योहार बीतने के बाद भी दुकानदारों ने सड़कों पर सजाए गए सामान को भीतर नहीं रखा है। ऐसे में दोनों ओर सड़कों पर अतिक्रमण के चलते रह-रहकर जाम लग रहा है। इससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

दीपावली के त्योहार पर प्रशासन की ओर से सड़कों पर सामान की बिक्री करने की छूट दे दी जाती है ताकि दुकानदारों की अच्छी बिक्री हो सके, लेकिन अधिकांश दुकानदार इस छूट का गलत फायदा उठा रहे हैं। दीपावली का त्योहार बीतने को एक सप्ताह से ज्यादा हो रहा है, लेकिन अभी भी दुकानदारों ने सड़कों पर अतिक्रमण कर रखा है। सिविल लाइंस बाजार और बीटी गंज बाजार की बात करें तो यहां पर रात के समय जब सभी दुकानें बंद हो जाती हैं तो इन सड़कों पर दो बड़े ट्रक भी बराबर-बराबर आसानी से निकल सकते हैं, लेकिन अतिक्रमण के चलते दिन में यहां से निकलना फजीहत भरा हो रहा है। सिविल लाइंस में चंद्रशेखर चौक से लेकर रुड़की टॉकिज तक यही स्थिति है, जबकि बीटीगंज बाजार और मेन बाजार में भी दुकानों के बाहर सामान की बिक्री की जा रही है। इसके अलावा रामनगर, लालकुर्ती, चावमंडी, बीएसएम तिराहा, मकतूलपुरी और पश्चिमी अंबर तालाब आदि बाजारों में भी कमोबेश यही स्थिति है। शाम छह बजे के बाद तो बाजार अतिक्रमण के चलते वाहनों से पैक हो जाते हैं। दो मिनट के सफर में भी आधा घंटा लग रहा है, जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को जाम की समस्या से निजात के लिए अतिक्रमण पर कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन

सड़कों पर रेहड़ी ठेलियों का अतिक्रमण बना मुसीबत
शहर में चलने के लिए सड़कों पर जगह नहीं है। उस पर रेहड़ी ठेली वाले समस्या को और गंभीर बना रहे हैं। नगर निगम कार्यालय के सामने और मलकपुर चुंगी जाने वाली सड़क पर लाइन लगाकर रेहड़ी ठेली पर फल बेचे जा रहे हैं। यहां खरीदारी करने वाले लोग वाहनों को ठेली के आगे लगा देते हैं तो जाम लग जाता है। ऐसे में बिना वेंडिंग जोन के जगह-जगह खड़ी हो रही रेहड़ी ठेली से जाम की समस्या और गंभीर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed