फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Registrar's office arrived to marry female minor lover

महिला नाबालिक प्रेमी से शादी रचाने पहुंची रजिस्ट्रार ऑफिस

Tue, 07 Jul 2020 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Registrar's office arrived to marry female minor lover
भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव से एक विवाहिता अपने नाबालिग प्रेमी के संग मायके से फरार हो गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता अपने प्रेमी के संग कोर्ट मैरिज के लिए रजिस्टार ऑफिस पहुंची, लेकिन प्रेमी के नाबालिग होने के चलते कोर्ट मैरिज नहीं हो सकी। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका के परिजन खोजबीन कर उन्हें वापस घर ले आए।
विज्ञापन

सुल्तानपुर क्षेत्र में भिक्कमपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले एक गांव की युवती का गांव के ही एक नाबालिग के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी नाबालिग और युवती के परिजनों को भी थी। उन्होंने दोनों को काफी समझाया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद करीब चार महीने पहले प्रेमिका की शादी उत्तर प्रदेश के किसी गांव में कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस बीच भी दोनों की मोबाइल पर बात होती रहती थी। कुछ दिन पहले ही विवाहिता अपने ससुराल से मायके आई थी। सोमवार को प्रेमी और प्रेमिका घर से फरार हो गए और कोर्ट मैरिज करने के लिए रजिस्टार ऑफिस पहुंचे, लेकिन प्रेमी के नाबालिग होने के चलते उनकी कोर्ट मैरिज नहीं हो सकी। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि परिजन सोमवार देर शाम दोनों को पकड़कर गांव ले आए। इस दौरान प्रेमी प्रेमिका के परिजन दोनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी आशीष शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर कोई तहरीर आती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed