फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Re-coming in the boards of scholarship scam in colleges

कॉलेजों में फिर से आ रही छात्रवृत्ति घोटाले की बू

Wed, 19 Apr 2017 09:32 PM IST
अमर उजाला रुड़की
अमर उजाला रुड़की Updated Wed, 19 Apr 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
उच्चशिक्षा के कॉलेजों में छात्रवृत्ति घोटाला करने वाले कॉलेज अभी पकड़ में भी नहीं आ पाए हैं कि फिर से दूसरे घोटाले की बू आने लगी है, क्योंकि सत्यापन के दौरान कॉलेजों में छात्रवृत्ति के जरूरी दस्तावेज ढूंढे नहीं मिल रहे हैं।     
विज्ञापन

 
समाज कल्याण विभाग की ओर से बांटे जाने वाली उच्चशिक्षा की छात्रवृत्ति में बड़ा घोटाला सामने आया था। घोटाले के दौरान कई निजी कॉलेजों की तरफ अंगुलियां उठी थीं, लेकिन अभी तक सरकारी पैसे को समाज कल्याण विभाग की मिलीभगत से ठिकाने लगाने वाले कॉलेजों का नाम सामने नहीं आ सका है। जिससे आरोपी छात्रवृत्ति के असल माफिया गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन अब फिर से छात्रवृत्ति का एक और नया घोटाला सामने आने की आशंका पैदा होने लगी है। दरअसल, स्कूल-कॉलेजों की ओर से 11 से लेकर ऊपर तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किए गए ैं, छात्रवृत्ति देने के लिए विभाग की ओर से आवेदन करने वाले छात्रों का सत्यापन किया जा रहा है। जिसमें रुड़की ब्लॉक की ओर से भी अपने क्षेत्र में आने वाले कॉलेजों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है, लेकिन सत्यापन के दौरान कॉलेजों में छात्रों के आवेदनों के मूल दस्तावेज नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन


बीडीओ मनविंदर कौर के निर्देश पर एक सरकारी कॉलेज की जांच करने पहुंचे एबीडीओ शिवकुमार गुप्ता को  छात्रवृत्ति के आवश्यक दस्तावेज, जैसे आय प्रमाण, जाति एवं स्थाई निवास प्रमाण समेत आदि ही नहीं मिल पाए। जिस पर एबीडीओ खाली हो हाथ लौट आए। उन्होंने बताया कि  यह हाल सरकारी स्कूलों का है, निजी स्कूलों में क्या होगा यह बड़ी सोचनी वाली बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed