फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   RC will be deducted for sugar mills if payment is delayed

नारसन के किसान दूसरे किसानों से अधिक जागरुक: यतीश्वरानंद

Wed, 05 Jan 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
RC will be deducted for sugar mills if payment is delayed
मंगलौर गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी में योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीस्वरानंद - फोटो : ROORKEE
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि नारसन ब्लॉक के किसान दूसरे किसानों की अपेक्षा जागरूक हैं। वह अपने अधिकारों को कैसे लिया जाता है, इस बात को सही तरह से जानते हैं। वह खुद भी किसान हैं और जानते हैं कि खेती कितनी मेहनत से की जाती है।
विज्ञापन

बुधवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति में पहुंचकर कई योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने हरजौली जट्ट में 100 मीट्रिक टन के उर्वरक बिक्री केंद्र और कृषक सूचना तंत्र मशीन का लोकार्पण व समिति की वेबसाइट का शुभारंभ किया। साथ ही किसानों को पहचान पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति प्रदेश की अन्य समितियों के लिए मिसाल है। किसान भी टेक्नोलॉजी से अछूते न रहें, इसे देखते हुए कई योजनाओं का लोकार्पण किया गया है। सरकार ने पहली बार 40 साल में सबसे ज्यादा गन्ने का रेट दिया है और सप्ताह में दो दिन गन्ना आयुक्त के हरिद्वार में बैठने की व्यवस्था की है। पहले देहरादून व हरिद्वार के किसानों को गन्ना आयुक्त से मिलने के लिए काशीपुर जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि समय पर गन्ना किसानों का सेंटर से गन्ना नहीं उठाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। 14 दिन के अंदर गन्ना किसानों का भुगतान भी चीनी मिलों को करना होगा। यदि मिल मालिक भुगतान में देरी करेंगे तो सरकार उनकी आरसी कटवाने का काम करेगी।
विज्ञापन

झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों का हित ध्यान में रखते हुए सबसे अधिक गन्ना मूल्य बढ़ाया है। मंत्री यतीश्वरानंद के हाथ में गन्ना विभाग की बागडोर आने के बाद समय से किसानों को भुगतान भी होने लगा है। गन्ना समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील राठी ने कहा कि गन्ना समिति में जो सुविधाएं क्षेत्रीय किसानों को उपलब्ध कराई जा रही हैं, वह उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में किसी समिति की ओर से उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इस अवसर दौरान सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह, गन्ना निरीक्षक आशीष नेगी, समिति अध्यक्ष रेनू रानी, संचालक प्रेम सिंह, अनिल कुमार, ओमपाल, मंडी समिति अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, ऋषिपाल बालियान, सचिन गुर्जर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed