फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   RC deducted for 47 consumers for not paying dues

बकाया नहीं देने पर 47 उपभोक्ताओं की आरसी काटी

Wed, 25 May 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
RC deducted for 47 consumers for not paying dues
ऊर्जा निगम ने शहर के 47 उपभोक्ताओं के बकाया जमा नहीं करने पर आरसी जारी कर दी है। इन उपभोक्ताओं पर निगम का करीब 23 लाख रुपये से भी ज्यादा बकाया चल रहा था। सरचार्ज माफी योजना के तहत भी बकाया नहीं जमा करने पर निगम ने अब आरसी जारी करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के इस समय रुड़की क्षेत्र में करीब दो लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब 70 हजार ही उपभोक्ता नियमित बिलों का भुगतान करते हैं। अधिकतर उपभोक्ताओं पर निगम का बकाया चल रहा है। बकाया बिल जमा नहीं किए जाने पर ऊर्जा निगम बिजली के बिलों पर सरचार्ज लगाना शुरू कर देता है। सरकार की घोषणा के बाद ऊर्जा निगम ने 31 मार्च तक सरचार्ज माफी की योजना चलाई थी। इसके बावजूद क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किए। निगम ने इन उपभोक्ताओं पर बकाया जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई की। इसके बावजूद बिल जमा नहीं करने पर अब ऊर्जा निगम ने ऐसे बकाएदारों की आरसी काटकर राजस्व विभाग को भेजनी शुरू कर दी है। बुधवार को ऊर्जा निगम ने शहरी क्षेत्र के 47 उपभोक्ताओं को आरसी जारी की है। ऊर्जा निगम की अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल ने बताया कि इन 47 बकाएदारों पर निगम का करीब 23 लाख रुपये बकाया चल रहा है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग को देना होगा 10 प्रतिशत
ऊर्जा निगम बकाएदारों की आरसी काटकर राजस्व विभाग को भेज देता है। इसके बाद राजस्व विभाग बकाएदारों से अपने स्तर पर वसूली करता है। इसके बाद राजस्व विभाग को बकाया बिल पर 10 प्रतिशत कमीशन मिलता है। ऐसे में जो उपभोक्ता सरचार्ज माफी योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं उन्हें बिल का तो मूल भुगतान करना पड़ेगा ही प्रशासन को भी 10 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed