फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ravish and Rambateri won in sprint

Roorkee News: फर्राटा में रविश और रामबतेरी ने मारी बाजी

Thu, 09 Nov 2023 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:36 PM IST
विज्ञापन
Ravish and Rambateri won in sprint
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में चल रही खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चुड़ियाला। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलस्वागाज में आयोजित 17 आयु वर्ग की बालक-बालिका खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में रविश और रामबतेरी ने बाजी मारी। विजयी खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलस्वागाज में खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस दौरान 100 मीटर बालक वर्ग में रविश कपिल प्रथम और वंश परमार द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में रामबतेरी प्रथम और सुनाक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 3000 बालक वर्ग में अनुराग ने प्रथम व राजन द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

1500 मीटर बालिका वर्ग में खुशी प्रथम व वंशिका द्वितीय स्थान पर रही। लंबीकूद में बालक वर्ग में कार्तिक ने प्रथम व वंश परमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रितिका प्रथम व वैष्णवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी संजीव जोशी ने कहा कि खेल युवाओं में ईमानदारी और अनुशासन को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काॅलेज के प्रधानाचार्य कुंवरपाल सिंह ने कहा कि खेल में कोई हार नहीं होती जो इस बार हार रह गये हैं उन्हें आगे के लिए तैयारी शुरू करनी है। इस मौके पर सीआरसी विनय त्यागी, सतीश पाल सिंह, अंजू त्यागी, राजेश कुमार, माया, मीनाक्षी, मीनूं, अल्पना मेहता, अलका त्यागी, दुर्वेश कुमार, अश्विनी कुमार, मुकुल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed