फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ravindra and Suresh meritorious Police Service Medal

रविंद्र और सुरेश को सराहनीय पुलिस सेवा पदक

Sat, 17 Aug 2019 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ravindra and Suresh meritorious Police Service Medal
क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट (सीआईयू) के रुड़की इंचार्ज उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार व सिपाही सुरेश रमोला को विशिष्ट कार्यों के लिए उत्तराखंड पुलिस का सराहनीय पुलिस सेवा पदक प्रदान किया गया है। यह पदक देहरादून में आयोजित स्वतंत्रता दिवस की परेड के दौरान डीजीपी अनिल रतूड़ी ने प्रदान किया।
विज्ञापन

देहरादून में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में कई पुलिस अधिकारियों व अधीनस्थों को उनकी कार्यकुशलता के लिए सम्मानित किया गया। इनमें हरिद्वार जिले के रुड़की सीआईयू इंचार्ज रविंद्र कुमार और सिपाही सुरेश रमोला भी शामिल हैं। सीआईयू की टीम ने क्षेत्र में कई बड़ी वारदातों का खुलासा किया। इसके अलावा आठ फरवरी में झबरेड़ा थाना क्षेत्र में हुए जहरीली शराब प्रकरण में भी रविंद्र कुमार और सिपाही सुरेश रमोला समेत पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही आईआईएफएल गोल्ड लोन बैंक में लूट का प्रयास और मंगलौर में भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल के पेट्रोल पंप पर हुई 33 लाख की लूट का खुलासा, रुड़की जेल में बंद प्रवीण डागर के पुलिस कस्टडी से फरार हो जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी में इन्होंने अहम भूमिका निभाई। बेहतरीन कार्य करने पर सीआईयू इंचार्ज रविंद्र कुमार और सिपाही सुरेश रमोला का चयन सराहनीय पुलिस सेवा पदक के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed