फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ravana tapasya staging captivated the audience

रावण तपस्या मंचन देख प्रभुल्लित हुए दर्शक

Tue, 05 Oct 2021 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ravana tapasya staging captivated the audience
लक्सर में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। - फोटो : ROORKEE
श्री रामलीला मंचन के प्रथम दिन रावण दिग्विजय तपस्या का मंचन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला का मंचन देखने पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार की रात बीटी गंज में पंडित बबलू शर्मा, रजनीश शास्त्री और काका पंडित ने पूजा अर्चना की। 102वीं श्रीराम लीला का उद्घाटन पूर्व दर्जाधारी मनोहर लाल शर्मा, विधायक प्रदीप बत्रा और पूर्व मेयर यशपाल राणा ने किया। इसके बाद कलाकारों ने श्रीराम लीला का मंचन किया। इस मौके पर सतीश सैनी, ललित मोहन अग्रवाल, मनोज गोयल, नितिन शर्मा, संजय अरोड़ा, सावित्री मंगला, सीमा, राकेश गोयल, वीके जिंदल, रजनीश शर्मा, राजीव शर्मा, शोभित गौतम, संदीप गोयल, मनीष गोयल और टेक वल्लभ आदि मौजूद रहे।
ताड़का वध का हुआ मंचन
रुड़की। खंजरपुर में चल रही श्रीराम लीला मंचन के दौरान ताड़का-शुभायु वध, अहिल्या उद्धार, फुलवारी लीला, सीता द्वारा गौरी पूजन का मंचन किया गया। कलाकारों की ओर से सुंदर ढंग से किए मंचन को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान अध्यक्ष राजकुमार राणा, सचिव अमित अग्रवाल, तरुण पुंडीर, सुभाष यादव, अमन, जगदीश चंद शर्मा देश प्रेमी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

राजा दशरथ के घर श्रीराम ने लिया जन्म
लक्सर/खानपुर। श्री रामलीला के चौथे दिन अयोध्या के राजा दशरथ ने गुरु वशिष्ठ से संतान की चाह जताई। इस पर गुरु वशिष्ठ ने विशेष यज्ञ करने की बात कही। इसके बाद राजा दशरथ ने अपनी रानियों सहित विशेष यज्ञ किया तो अग्निदेव ने उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर खीर रूप में प्रसाद दिया। इसे खाने के बाद श्रीराम के जन्म के साथ साथ भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होता है। वहीं, श्रीराम की बाल लीला और आश्रम में जाकर विद्या ग्रहण करने का प्रसंग हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

‘रामायण की कहानियों से मिलती है प्रेरणा’
पिरान कलियर। क्षेत्र के इमलीखेड़ा गांव में युवा रामलीला कमेटी की ओर से श्रीरामलीला का शुभारंभ किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व दर्जाधरी विनोद आर्य व जयभगवान सैनी ने रामलीला का शुभारंभ किया। इस मौके प विनोद आर्य व जयभगवान सैनी ने कहा कि राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। रामायण की कहानियों से हमें प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर मेहवड़ खुर्द सहकारी सिमिति के चेयरमैन अनिल पाल, महेंद्र सैनी, पोपन लाला, जगमाल सैनी, पवन पाल, राजेश सैनी, सत्यप्रकाश सैनी, अजय गोयल, नीटू नायक, आकाश प्रजापति, मोहित नायक, मुकेश सैनी, डॉ विजय पाल, मुकेश ठाकुर, मनोज सैनी, सचिन प्रजापति, सुभाष सैनी, नितिन पाल, अर्जुन सैनी, विनोद सैनी, पवन सैनी, सुधीर सैनी, सुशील सैनी, अमित सैनी, बिरजू सैनी व सुखपाल सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद

श्रीराम के आदर्शों को अपनाने पर दिया जोर
गढ़वाल सभा रुड़की की ओर से सुभाषनगर में आयोजित श्रीरामलीला का पूर्व दर्जाधारी मनोहर लाल शर्मा ने उद्घाटन किया गया। उन्होंने श्रीराम के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। स्थानीय कलाकारों की ओर से आयोजित की जा रही श्रीरामलीला में श्रीगणेश आरती, नारद मोह लीला, रावण, कुंभकरण और विभीषण की तपस्या का मंचन किया गया। इस दौरान नारद की भूमिका विवेक डोभाल, कामदेव की भूमिका सुनील रौथाण, शिव-पार्वती की भूमिका दिंगबर ध्यानी व प्रदीप कोटनाला ने निभाई। इस मौके पर समिति अध्यक्ष प्रेम रावत, संयोजक मोहन लाल बहुगुणा, निदेशक टीआर भट्ट और संरक्षक हर्ष काला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed