{"_id":"67e2efa2599b6f3ccb0daf1e","slug":"ration-dealers-create-ruckus-at-fci-warehouse-roorkee-news-c-5-1-drn1027-649289-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: एफसीआई गोदाम पर राशन डीलरों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: एफसीआई गोदाम पर राशन डीलरों का हंगामा
विज्ञापन
एफसीआई गोदाम पर मंगलवार को राशन डीलरों ने जमकर हंगामा काटा। उन्होंने आरोप लगाया कि जो राशन आ रहा है उनके कट्टों से राशन निकाला जाता है। कट्टों को जब तौलकर देखा जाता है तो उसमें अनाज कम निकलता है। एक-दो नहीं सभी कट्टों में यह घटतौली की जा रही है। हंगामे की जानकारी पाकर उप क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मौके पर पहुंचे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
सोमवार को रुड़की देहात क्षेत्र के राशन डीलर एकत्रित होकर एफसीआई गोदाम पर पहुंचे। उन्होंने कट्टों में कम अनाज निकलने की बात कहते हुए हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी कट्टों से अनाज निकाला जा रहा है। इसका नुकसान उन्हें हो रहा है। उन्होंने गोदाम पर तैनात एक महिला अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाया। मामले की शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा से की। जेएम ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
मामले की जानकारी पाकर वरिष्ठ विपणन अधिकारी प्रमोद सती मौके पर पहुंचे। उन्होंने राशन डीलरों की शिकायत सुनी। साथ ही भरोसा दिलाया कि मामले की जांच की जाएगी जो भी दोषी होगा। उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके राशन डीलर अनीस अहमद, कुलदीप, मो आलमगीर, दानिश, आबिद, नाजिम, अजहर, गालिब, तेजपाल, राशिद, संजय, बिरजेश, पवन आदि मौजूद रहे।