फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ration card related work will remain affected till March 7

Roorkee News: राशन कार्ड से जुड़े काम सात मार्च तक रहेंगे प्रभावित

Sat, 28 Feb 2026 07:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Ration card related work will remain affected till March 7
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग उत्तराखंड की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में संचालित आरसीएमएस पोर्टल को यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (यूआरसीएएमएस) पोर्टल में माइग्रेट किया जा रहा है। विभाग की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि यह प्रक्रिया सात मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन




इस दौरान राशन कार्ड से जुड़े ऑनलाइन कार्यों पर अस्थायी प्रभाव पड़ेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नए राशन कार्ड बनवाने, संशोधन, नाम जोड़ने या हटाने और नई राशन दुकान से संबंधित सभी कार्य इस अवधि में स्थगित या बाधित रहेंगे। जनपद के सभी राशन कार्डधारकों और उचित दर विक्रेताओं को इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन




विभाग ने आम जनता को राहत देते हुए कहा है कि पोर्टल शिफ्टिंग का असर राशन वितरण पर नहीं पड़ेगा। निर्धारित कोटे के अनुसार राशन का वितरण पहले की तरह नियमित और सुचारु रूप से जारी रहेगा। रुड़की क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एमएस रावत ने बताया कि नए यूआरसीएमएस पोर्टल के लागू होने से भविष्य में राशन कार्ड सेवाएं अधिक पारदर्शी, तेज और तकनीकी रूप से मजबूत होंगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की कि पोर्टल माइग्रेट अवधि के दौरान राशन कार्ड से जुड़े नए कार्यों के लिए 7 मार्च तक इंतजार करना होगा। इसके बाद ही संबंधित सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed