फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rathi and fifty thousand written on the closed house of the businessman

कारोबारी के बंद मकान पर लिख दिया राठी और पचास हजार

Mon, 25 May 2020 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Rathi and fifty thousand written on the closed house of the businessman
रामनगर में कारोबारी के मकान के बाहर राठी के नाम लिखे जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : ROORKEE
बदमाश सुनील राठी का नाम एक बार फिर शहर में सुर्खियों में आ गया है। किसी ने रामनगर में एक कारोबारी के बंद पड़े मकान के बाहर मार्कर से राठी व पचास हजार दो बार लिख दिया। इससे एक कारोबारी व उसका परिवार दहशत में है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस मामले में राठी का नाम सामने आने पर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर में बदमाश सुनील राठी का करीब एक दशक तक राज रहा है। रुड़की जेल में रहते हुए राठी ने शहर के कई कारोबारियों से चौथ मांगी है। उसने एक चिकित्सक से भी बड़ी रकम रंगदारी के रूप में मांगी थी, लेकिन पिछले तीन, चार साल से बदमाश राठी की दहशत शहर में कम हुई है। इससे शहर के कारोबारियों और पुलिस ने राहत की सांस ली थी, लेकिन एक बार फिर अब सोमवार को बदमाश राठी का नाम सामने आया है। दरअसल, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर गली नंबर-4 में एक कारोबारी की कोठी है। फिलहाल कोठी में कोई नहीं रहता है, जबकि कारोबारी शहर में ही रहते हैं। सोमवार को किसी ने उनके मकान के गेट पर मार्कर से ‘राठी-पचास हजार, राठी, राठी-पचास हजार’ लिखकर दहशत फैला दी। राठी का नाम सुनते ही पुलिस में खलबली मच गई। गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उन्होंने कारोबारी से मामले की जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी खंगाले। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

--
मामले में हर बिंदु पर जांच की जा रही है। राठी का नाम से मामला जुड़ा है तो गहनता से जांच होगी। यह भी जांच की जा रही है कि किसी ने शरारत तो नहीं की है। फिलहाल कारोबारी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसके सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed