फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ranger accused of assault, employees uproar

रेंजर पर मारपीट का आरोप, कर्मचारियों का हंगामा

Sat, 07 Dec 2019 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ranger accused of assault, employees uproar
भगवानपुर तहसील में वन विभाग अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते विभाग के कर्मचारी। - फोटो : ROORKEE
वन विभाग में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने डिप्टी रेंजर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही रेंजर के खिलाफ एसडीएम भगवानपुर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। थाने में पहुंचकर रेंजर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, रेंजर ने मारपीट के आरोपों को गलत बताया। साथ ही दैनिक भोगी कर्मचारियों पर चोरी से पेड़ काटकर बेचने के आरोप लगाए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खानपुर रेंज की दक्षिणी बीट में कई दैनिक भोगी कर्मचारी काम करते हैं। पिछले दिनों से किसी ने बीट में लगे चार खैर के पेड़ काटकर चोरी कर लिए थे। अधिकारियों ने चारों पेड़ों की जड़ निकालने के लिए दैनिक भोगी कर्मचारियों निर्देश दिए थे। इस बीच कर्मचारियों ने तीन पेड़ों की जड़ निकाल दी थी, जबकि एक पेड़ की जड़ नहीं निकाल पाए थे। बृहस्पतिवार की रात करीब सात बजे रेंजर राम सिंह व डिप्टी रेंजर अनिल वर्मा खानपुर स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे थे। यहां उन्होंने कर्मचारियों से एक पेड़ की जड़ न निकाले जाने की बाबत जानकारी ली। आरोप है कि इस बीच डिप्टी रेंजर अनिल वर्मा ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि डिप्टी रेंजर ने अरविंद से अधिक मारपीट कर दी। इससे उसकी पीठ पर चोट के निशान हो गए। मारपीट से गुस्साए कर्मचारियों ने शुक्रवार को भगवानपुर थाने में पहुंचकर डिप्टी रेंजर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही एसडीएम भगवानपुर के कार्यालय के बाहर पहुंचकर रेंजर के खिलाफ के प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में दिनेश कुमार, कल्लू, फुरकान, राजेंद्र, अरविंद, संदीप, आजम कर्मचारी शामिल रहे। वहीं, इस बाबत डिप्टी रेंजर का कहना है कि जो आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने कोई मारपीट नहीं की है। सिर्फ पेड़ की जड़ निकालने की बाबत जानकारी ली गई थी।
विज्ञापन

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने खानपुर दक्षिणी बीट से खैर के चार पेड़ काटकर बेच दिए थे। हमारे संज्ञान में पेड़ काटकर बेचने का मामला आया तो जांच कराई गई। जांच में चार पेड़ काटने की बात सामने आई है। पेड़ काटने में कौन कर्मचारी शामिल है, इसका पता लगाया जा रहा है। डिप्टी रेंजर पर मारपीट के आरोप गलत है। डिप्टी रेंजर ने बस कर्मचारियों से पेड़ काटने के संबंध में जानकारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राम सिंह, रेंजर, खानपुर रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed