फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rajendra Singh's head tied to council in Luxor

लक्सर में राजेंद्र सिंह के सिर बंधा परिषद के अध्यक्ष का सेहरा

Wed, 06 Jan 2021 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rajendra Singh's head tied to council in Luxor
लक्सर में आयोजित गन्ना विकास परिषद के चुनाव में खुशी मनाते नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : ROORKEE
मंगलवार को गन्ना विकास परिषद के चुनाव में सर्वसम्मति से सभापति राजेंद्र सिंह खेड़ी को चुना गया। इस दौरान निर्धारित अवधि खत्म हो जाने के बाद भी राजेंद्र सिंह के अलावा किसी दूसरे ने सभापति के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। हालांकि उन्हें अधिकारिक तौर पर प्रमाणपत्र आज दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों सहकारी गन्ना विकास परिषद का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद नए सभापति के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। सभापति के चुनाव में कुल 15 प्रतिनिधियों को भाग लेना था। इसमें गन्ना विभाग और चीनी मिल के भी दो-दो प्रतिनिधि होते हैं। मंगलवार को सभापति के निर्वाचन के लिए दोपहर साढ़े बारह से एक बजे तक नामांकन पत्र खरीद कर जमा किया जाना था। इसके लिए खेड़ी मुबारकपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने अपना नामांकन पत्र खरीदकर चुनाव अधिकारी एसडीएम पूरण सिंह राणा के पास जमा कराया। इस बीच किसी दूसरे उम्मीदवार ने अपना नामांकनपत्र जमा नहीं कराया। चुनाव अधिकारी एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि सभापति के लिए केवल राजेंद्र सिंह खेड़ी का एक ही नामांकन आया है। इस लिहाज से वे ही सभापति पद पर मनोनीत किए जाएंगे। नामांकनपत्र की जांच के बाद बुधवार को उनके निर्वाचन की घोषणा कर प्रमाणपत्र सौंप दिया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र सिंह खेड़ी के साथ लक्सर गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नागर, प्रदीप परमार, अतुल गुप्ता, सुशील चौधरी, रविंद्र चौधरी, बिजेंद्र चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, महिपाल मुखिया, जोध सिंह, सतेंद्र चौधरी, राजपाल, सचिन कुमार, आदेश चौधरी, मदन शास्त्री, यशपाल प्रधान, सोनू राठी, पवन सिंह एडवोकेट, अनुज अग्रवाल, अनिल चौधरी, विकास खटाणा, संदीप गुप्ता, महेंद्र सिंह, सोनू चौधरी, शालू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed