फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Raised demand for measurement of land bordering UP

Roorkee News: यूपी की सीमाओं से लगी जमीन की पैमाइश कराने की उठाई मांग

Sat, 17 Jun 2023 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Raised demand for measurement of land bordering UP
ज्चाइंट मजिस्ट्रेट ने बूड़पुर गांव में रात्रि प्रवास कर चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
विज्ञापन




ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने बूड़पुर गांव में रात्रि प्रवास के दौरान चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने तालाब की पैमाइश कराए जाने की मांग रखी। इसके अलावा यूपी की सीमा से सटी जमीनों की पैमाइश कर निशान लगाए जाने की मांग की।



शासन की ओर से अधिकारियों को गांव में रात्रि प्रवास कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिलाधिकारी की ओर से अधिकारियों के लिए रोस्टर भी जारी किया गया है। इसके तहत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने बूडपुर गांव में चौपाल लगाई। किसानों ने बताया कि पैमाइश सही नहीं होने से यूपी और उत्तराखंड की जमीनों की सीमाएं दुरुस्त नहीं है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने यूपी के मुजफ्फरनगर प्रशासन के साथ मिलकर गांव की सीमा को दुरुस्त कराने की मांग की। इसके अलावा बताया कि गांव के तालाब का रकबा जितना कागजों में दर्शाया गया है, उतना मौके पर नहीं है। किसानों ने तालाब की पैमाइश की मांग की। इस पर जेएम ने तहसील प्रशासन को टीम बनाकर पैमाइश कराने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों ने पानी की निकासी, राशन कार्ड की समस्याएं भी रखीं। जेएम ने सभी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed