फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rain increases difficult, people upset

बारिश ने बढाई मुश्किल, लोग परेशान

Fri, 06 Mar 2020 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rain increases difficult, people upset
रुड़की। बारिश के कारण शहर और देहात में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इससे बाजारों में भी चहल पहल कम दिखी। वहीं बारिश के कारण ठंड बढ़ने से लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी। आंधी इतनी तेज थी कि कई जगहों पर लगे होर्डिंग्स नीचे गिर गए। रातभर हुई बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आ गई। बारिश के कारण कई गलियों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति हो गई। बारिश के कारण बाजारों में अन्य दिनों की तरह चहल पहल नहीं दिखी। बारिश के कारण परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार देर रात तक भी बारिश जारी थी। रात भर बारिश होने से तापमान भी करीब पांच डिग्री गिर गया था।
विज्ञापन

रुड़की। बृहस्पतिवार को रात भर हुई बारिश के कारण ढंडेरा फाटक पर लक्सर हाईवे तालाब में तब्दील हो गया। वहीं रामनगर में भी डायट के आगे सड़क पर पानी भरने से राहगीर परेशान रहे। दिल्ली हाईवे पर मिलिट्री चौक पर पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ढंडेरा फाटक से आगे हाईवे पर आम दिनों में भी पानी भरा रहता है। पानी भरने के कारण यहां पर सड़क का नामोनिशान ही खत्म हो गया है। केवल नीचे मिट्टी और पत्थर ही नजर आते हैं। बृहस्पतिवार की देर रात से शुरू हुई बारिश के कारण के कारण ढंडेरा फाटक पर लक्सर हाईवे तालाब में तब्दील हो गया। हाईवे पर तालाब बनने के कारण कई राहगीर पानी में गिरते दिखे। कई राहगीरों पर गंदे पानी के छींटे पड़ने से उनके कपड़े भी खराब हो गए। वहीं रामनगर में भी सलेमपुर रोड पर डायट के आगे सड़क पर पानी भरने से सड़क करीब 100 मीटर हिस्से में तालाब बन गई है। स्थानीय निवासी कुलदीप सूर्यवंशी का कहना है कि सड़क के निर्माण को लेकर उन्होंने कई बार नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन दिया गया, लेकिन कोई सुध लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed