{"_id":"69fcd4ff15e7fdcef00aa73e","slug":"rain-and-storm-wreak-havoc-mango-crop-suffers-heavy-losses-roorkee-news-c-5-1-drn1027-965477-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बारिश और आंधी का कहर, आम की फसल को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बारिश और आंधी का कहर, आम की फसल को भारी नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बुधवार देर रात मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर बागवानी किसानों के लिए मुसीबत बनकर बरसा है। बाग ठेकेदारों के मुताबिक 10 से अधिक बागों में करीब 50 प्रतिशत का नुकसान होने की आशंका है।
देर रात आई तेज आंधी के कारण बागों में तैयार हो रही आम की फसल को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के चलते फल टूटकर जमीन पर गिर गए हैं। किसानों का कहना है कि इस बार फसल अच्छी होने की उम्मीद थी लेकिन प्रकृति की इस मार ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। दो दिन पहले भी आंधी की वजह से कच्चे फल झड़ गए थे। बाग ठेकेदार आरिफ का कहना है कि बुधवार रात मौसम की मार से आम पेड़ से टूटकर गिर गए थे जो करीब 30 प्रतिशत बड़ा हो चुका था। अनुज ने बताया कि करीब दो से ढाई महीने में आम पूरी तरफ पककर तैयार होने वाला है लेकिन बेमौसम बारिश से फल को नुकसान पहुंचना ठीक नहीं है। इससे बाजार में आम की कमी होने से दाम में भी तेजी आ जाएगी।