फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Railway workers protest against new labour laws

Roorkee News: नए श्रम कानूनों के विरोध में रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 12 Feb 2026 06:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Railway workers protest against new labour laws
उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने केंद्र सरकार के औद्योगिक श्रम संहिता कानून को श्रमिकों के हितों के खिलाफ बताया है। यूनियन से जुड़े रेलकर्मियों ने कानून के विरोध और अपनी मांगों को लेकर लक्सर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




यूआरएमयू के केंद्रीय पदाधिकारियों के आह्वान पर लक्सर शाखा इकाई कार्यालय पर आयोजित गेट मीटिंग में शाखा अध्यक्ष मोहम्मद सुभान खान ने कहा कि सरकार ने 26 श्रम कानूनों को रद्द कर औद्योगिक श्रम संहिता कानून बनाकर श्रमिकों के हितों का हनन किया है। नए कानून में यूनियन को मान्यता देने के लिए 51 फीसदी वोटिंग को अनिवार्य किया जा रहा है। रेलवे कर्मचारी यूनियन इसका पुरजोर विरोध करती है।
विज्ञापन


शाखा सचिव नरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है। नए श्रम कानूनों को वापस नहीं लिए जाने पर कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में नहीं है। सरकार को नई पेंशन योजना वापस लेकर पुरानी पेंशन योजना लागू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। इस दौरान मुनेश कुमार, सगीर अली, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार, महताब, इंतजार हुसैन, प्रशांत राजपूत, सुनील कुमार, अजमत खान, लालचंद सहित यूनियन से जुड़े रेलकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed