{"_id":"58fa3e694f1c1b8c7a8b48e7","slug":"railway-killing-je","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लो प्वाइजन देकर रेलवे के जेई की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लो प्वाइजन देकर रेलवे के जेई की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Fri, 21 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के जूनियर इंजीनियर की हत्या किए जाने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। मृतक के छोटे भाई ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या का आरोप उसने अपनी भाभी पर ही लगाया है। कोतवाली रुड़की पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक पटियाला पंजाब में तैनात था।
सिविल लाइंस निवासी डा. सुशील कुमार ने कोतवाली रुड़की में दर्ज कराए गए मुकदमें में कहा है कि उनका बड़ा भाई सुनील सिंह पंजाब के पटियाला में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात था। 17 अप्रैल की सुबह को उनकी पटियाला में मृत्यु हो गई। उनके भाई के सहकर्मियों ने इस बात की जानकारी उन्हें दी। साथ ही भाई का शव लेकर वह 17 अप्रैल की दोपहर करीब ढाई बजे रुड़की पहुंच गए। आरोप है कि भाई की पत्नी ने उनके भाई के शव दाह संस्कार जल्दबाजी में करा दिया। उनकी बहनों का भी इंतजार नहीं किया गया। डा. सुनील कुमार का आरोप है कि उनके भाई की हत्या हुई है।
भाई की पत्नी और उसके साथियों ने ही धीमा जहर देकर यह हत्या की है। आरोप है कि सबूत मिटाने के इरादे से शव को आनन फानन में जला दिया गया। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतक सुनील सिंह की पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। क्योंकि घटना स्थल पटियाला का है। इसलिए मुकदमा अपराध संख्या शून्य पर दर्ज किया गया है। मुकदमा धारा-302 और 201 के तहत दर्ज किया गया है। मामला पंजाब की पटियाला पुलिस को स्थानांतरित किया जा रहा है।