{"_id":"67a4fc1600fc15a7e40822f7","slug":"raid-on-medical-store-adulterated-medicine-caught-roorkee-news-c-5-1-drn1027-613165-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मेडिकल स्टोर पर छापा, मिलावटी दवा पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मेडिकल स्टोर पर छापा, मिलावटी दवा पकड़ी
विज्ञापन
ड्रग विभाग की टीम ने भगवानपुर क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में दवा बरामद की है। टीम ने पांच दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। वहीं, टीम की कार्रवाई से अन्य मेडिकल स्वामियों में खलबली मच गई। कई मेडिकल स्टोर स्वामी दुकान के शटर बंद करके फरार हो गए।
हरिद्वार ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को शिकायत मिली थी कि सिरचंदी गांव में एक मेडिकल स्टोर पर मिलावटी दवा तैयार करके बेची जा रही है। शिकायत पर बृहस्पतिवार को अनीता भारती और देहरादून ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा व विजिलेंस टीम के संजय नेगी, डाॅ. सुधीर ने सिरचंदी गांव पहुंचकर मेडिकल पर छापा मारा।
इस दौरान अनीता भारती ने स्टोर में रखी सभी दवाओं की बारीकी से जांच की। इस दौरान अंग्रेजी और आयुर्वेदिक दवाओं को मिलाकर शुगर की दवा बनती पकड़ी गई। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि मौके से दवा की चार पेटी जब्त की गई है। पांच दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्वामी मौके पर लाइसेंस भी नहीं दिखा पाया है। मेडिकल स्वामी पर कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।