फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   quarrel between Bus driver and female passenger.

बस ड्राइवर और महिला यात्री के बीच चले थप्पड़ 

Sat, 16 Apr 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 16 Apr 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
quarrel between Bus driver and female passenger.
मौके पर यदि पुलिस हस्तक्षेप न करती तो कुछ भी हो सकता था। - फोटो : Demo pic

हरियाणा रोडवेज की एक बस में सामान गिरने पर महिला यात्री और ड्राइवर के बीच झगड़ा हो गया। महिला ने ड्राइवर के थप्पड़ जड़ दिया। गुस्साए ड्राइवर ने भी महिला के साथ मारपीट कर दी। 

विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ड्राइवर को बस और सवारियों सहित कोतवाली ले आई। हंगामे के बाद सवारियों ने बीच बचाव कराते हुए समझौता कराया। हरियाणा रोडवेज की सोनीपत डिपो की एक बस शनिवार की सुबह हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। 
विज्ञापन


बस में सहारनपुर से एक महिला हरिद्वार आने के लिए सवार हुई। महिला ने अपना सामान ड्राइवर के पास इंजन के बोनट पर रखा हुआ था। रुड़की में गियर बदलने के दौरान ड्राइवर का हाथ लगने पर सामान नीचे गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में की शिकायत
इस बात को लेकर महिला और ड्राइवर के बीच कहासुनी हो गई। बात ज्यादा बढने पर महिला ने ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिया। तैश में आए ड्राइवर ने भी जवाब में थप्पड़ मार दिया। महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम पर मामले की शिकायत की। 


जिस पर पुलिस ने नए पुल के पास बस को रोक लिया और कोतवाली ले आई। करीब आधे घंटे तक कोतवाली में दोनों के बीच हंगामा हुआ। सवारियों ने बमुश्किल दोनों के बीच बचाव कराया। ड्राइवर के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed