{"_id":"6a94236501a583e2d807f1cb","slug":"quality-of-ghee-oil-and-mawa-checked-notices-issued-to-two-traders-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1053857-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: घी, तेल और मावा की गुणवत्ता परखी, दो कारोबारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: घी, तेल और मावा की गुणवत्ता परखी, दो कारोबारियों को नोटिस
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को रुड़की शहर समेत भगवानपुर, झबरेड़ा और नारसन क्षेत्र में रिटेल स्टोर, किराना दुकानों व डेयरियों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के 10 से अधिक नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए लिए गए। निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने और मौके पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर दो खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए। घी, तेल, दूध, मावा और चाय पत्ती की गुणवत्ता परखी गई।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय ने सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित रिटेल स्टोर और किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने स्कैनर से भी खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान खाद्य तेल, चायपत्ती और देसी घी के तीन नमूने लिए गए। इसके अलावा सिविल लाइंस क्षेत्र में सुपर स्टोर समेत अन्य दुकानों से घी, तेल और दूध के नमूने भी राज्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए।
वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार ने भगवानपुर और आसपास के रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया। यहां बेसन, सूजी, नमकीन, बिस्कुट, चायपत्ती और खाद्य तेल के छह नमूने लिए गए। इसके अलावा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने झबरेड़ा और नारसन क्षेत्र में दुकानों एवं डेयरियों की जांच की। टीम ने यहां मावा और देसी घी के दो नमूने लिए। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।