{"_id":"589df0304f1c1b8a5f3795ea","slug":"putting-flags-in-the-bjp-congress-buzz","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडे लगाने को भाजपा-कांग्रेसियों में गहमागहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडे लगाने को भाजपा-कांग्रेसियों में गहमागहमी
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
पार्टी के झंडे लगाने को लेकर शुक्रवार रात भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहमागहमी और धक्का-मुक्की हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों पक्षों को शांत कराया। उसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे।
बृहस्पतिवार रात मेन बाजार में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता झंडे लगाने को लेकर आमने-सामने हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि वह उनके झंडे उतार रहे हैं, लेकिन भाजपाइयों का कहना था कि उन्होंने कोई झंडा नहीं उतारा है। वह सिर्फ अपनी पार्टी के झंडे लगा रहे हैं। इस बात को लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में गहमागहमी हो गई। देखते ही देखते दोनों के समर्थकों में धक्का-मुक्की भी शुरू हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली रुड़की के एसएसआई अजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को जैसेतैसे शांत कराया। उसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने कहा कि यदि किसी भी पक्ष की ओर शांतिभंग करने का प्रयास किया जाता है तो वह सख्त कार्रवाई करेंगे। यदि किसी भी पक्ष को कोई शिकायत है तो वह इस बात की जानकारी पुलिस को दें। ताकि पुलिस मामले का शांतिपूर्ण ढंग से निस्तारण करा सके। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली से चले गए।