फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Protest at the gate of Kotwali with the police of

ठगी के आरोपी को लेकर पुलिस और भाजपाइयों में कहासुनी, नोकझोंक

Thu, 02 Sep 2021 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Protest at the gate of Kotwali with the police of
26 लाख रुपये की ठगी के मामले को लेकर कोतवाली पहुंचे भाजपाइयों की पुलिस से कहासुनी और नोकझोंक हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाकर कोतवाली के गेट पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस का कहना है कि भाजपाई आरोपी को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार को कस्बे के मोहल्ला लालबाड़ा निवासी बबीता सैनी की तहरीर के आधार पर पांच नामजद और कुछ अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सेटअप बॉक्स के नाम पर 26 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी अमित सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ता भी दर्जनों की संख्या में पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट से आरोपी को छोड़ने की मांग करने लगे। पुलिस ने इनकार किया तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपाइयों ने कोतवाल के खिलाफ घंटों तक नारेबाजी की।
विज्ञापन

सीओ बीएस चौहान ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष रजत गौतम, मीडिया प्रभारी गौरव कौशिक, लंढौरा मंडल अध्यक्ष विकास पाल, प्रदीप पाल, कमल सैनी, राजकमल पुंडीर, तनु शर्मा व मोंटी आदि मौजूद रहे। वहीं, इस बाबत भाजयुमो प्रदेश मंत्री सागर गोयल ने बताया कि वे पुलिस से ठगी के मामले को लेकर बात करने आए थे, लेकिन बात सुने बिना ही कोतवाली प्रभारी ने अभद्रता कर दी। लिहाजा पुलिस के रवैये के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया है। उधर, कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट का कहना है कि कार्यकर्ता आरोपी को छुड़ाना चाहते थे और गाड़ी से उतारने का भी प्रयास किया है। कार्रवाई नियमानुसार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed