फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Protest against overloaded mining dumpers on Sohalpur Road

Roorkee News: सोहलपुर रोड पर ओवरलोड खनन डंपरों का विरोध

Wed, 21 Jan 2026 06:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Protest against overloaded mining dumpers on Sohalpur Road
सोहलपुर रोड पर बेडपुर चौक से मुकर्रबपुर की ओर जा रहे मिट्टी से भरे ओवरलोड खनन डंपरों के खिलाफ बुधवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़कों की बदहाली व उड़ती धूल से परेशान ग्रामीणों ने डंपरों के आगे टायर रखकर उन्हें मौके पर ही रोक दिया और चालकों से जमकर नोकझोंक की।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि भारी डंपरों की लगातार आवाजाही के कारण सड़कें कई स्थानों पर उखड़ चुकी हैं। गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई लोग गड्ढों में गिरकर घायल भी हो चुके हैं। ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


आरोप है कि कलियर क्षेत्र में परमिशन की आड़ में खनन सामग्री से भरे ओवरलोड डंपर बेडपुर चौक से मुकर्रबपुर, पीपल चौक होते हुए भीड़भाड़ वाले मार्गों से बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। खनन सामग्री ढोने के लिए बड़े-बड़े डंपरों का इस्तेमाल किया जा रहा है जिनमें निर्धारित क्षमता से अधिक भार भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुधवार को जैसे ही खनन सामग्री से लदे कई डंपर इस मार्ग से गुजर रहे थे तभी स्थानीय निवासी राजा, सनव्वर अंसारी, साकिर, शाहरुख, गुलजार, नसीम, जाकिर सहित अन्य ग्रामीणों ने उन्हें रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने चालकों से कहा कि सड़क पर बने गड्ढों और उड़ती धूल के कारण उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद डंपर चालकों ने सड़क के गड्ढे भरवाने, नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने और वाहनों को सीमित गति से चलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने डंपरों को आगे जाने दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि ओवरलोड खनन वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि किसी बड़े हादसे से पहले इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed