फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   property dealer fired on children whili playing cricket in field

क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर फायर, प्रापर्टी डीलर गिरफ्तार 

Mon, 05 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 05 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन

अपनी कालोनी पर क्रिकेट खेलने से खिन्न प्रापर्टी डीलर ने स्कूली छात्रों पर लाइसेंसी पिस्टल से तीन राउंड फायर किए। यही नहीं मजदूरों को भी पिस्टल की नोक पर दूर तक दौड़ाया। गनीमत रही कि किसी छात्र को गोली नहीं लगी। एक छात्र की शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने आरोपी प्रापर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया। घटना रविवार को रानीपुर क्षेत्र के गांव राजपुर (गढ़मीरपुर) में हुई। प्रापर्टी डीलर प्रदीप चौधरी ने राजपुर गांव में ग्रीन वैली नाम से कालोनी काटी हुई है।

विज्ञापन

 
आरोप है कि रविवार की दोपहर अचानक अपनी कार से पहुंचे प्रापर्टी डीलर ने आव देखा न ताव गाली गलौज करते हुए क्रिकेट खेल रहे छात्रों पर फायर कर दिए। एक के बाद एक तीन फायर किए। फिर मजदूरों को भी लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर दौड़ा लिया। जैसे तैसे गांव पहुंचे छात्रों ने परिजन को पूरे मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन

फिर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। एसआई कुंदन सिंह राणा ने बताया कि एक छात्र की शिकायत पर प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है और डीएम को लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed