{"_id":"6a971c24540dfa9ffd041954","slug":"private-hospital-sealed-during-raid-treatment-was-being-conducted-without-documents-roorkee-news-c-5-1-drn1075-1056147-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: छापे में निजी अस्पताल सील, बिना दस्तावेज चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: छापे में निजी अस्पताल सील, बिना दस्तावेज चल रहा था इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को रुड़की-लक्सर मार्ग पर बस स्टैंड के पास एक कॉलोनी की बिल्डिंग में संचालित कथित निजी अस्पताल पर छापे मारकर उसे सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान संचालक अस्पताल का रजिस्ट्रेशन और इलाज से संबंधित जरूरी दस्तावेज टीम के सामने प्रस्तुत नहीं कर सके। टीम को मौके पर मरीजों के उपचार से जुड़ी गतिविधियां भी मिलीं। विभाग के अनुसार अस्पताल में नियमों के विपरीत उपचार किया जा रहा था।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसी संचालक के खिलाफ करीब डेढ़ साल पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। उस समय रेलवे रोड पर यह अस्पताल संचालित किया जा रहा था। उस समय करीब 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने की बात सामने आई थी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश कुंवर ने बताया कि अस्पताल का ठिकाना बदलकर रुड़की-लक्सर मार्ग स्थित कॉलोनी की बिल्डिंग में जीवन हेल्थ केयर सेंटर के नाम से मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया। कुछ समय बाद अस्पताल का बोर्ड भी हटा दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को लगातार यहां अस्पताल संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार को विभाग ने अस्पताल संचालन की गतिविधियां मिलने पर परिसर को तत्काल सील कर दिया गया।