फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Preparations going on in full swing for Pariksha Pe Charcha program

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए जोर शोर से चल रही तैयारी -

Tue, 29 Mar 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Preparations going on in full swing for Pariksha Pe Charcha program
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 रुड़की के प्राचार्य अरविंद कुमार ने पत्रकारवार्ता में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के 45 केंद्रीय विद्यालयों के समस्त विद्यार्थी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए समस्त केंद्रीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को यह कार्यक्रम दिखाने एवं इसमें भाग लेने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्हें यह कार्यक्रम विद्यालय में उपलब्ध स्मार्ट बोर्ड, टीवी, कंप्यूटर के माध्यम से दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को परीक्षा पे चर्चा के 5वें संस्करण के दौरान दुनिया भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। इसका आयोजन नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे से होगा। इस कार्यक्रम में जिन छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछने का अवसर मिलेगा। उन्हें विभिन्न विषयों पर ऑनलाइन रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके पिछले चार संस्करणों से भी विद्यार्थी बहुत लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार जनपद के तीनों केंद्रीय विद्यालय व एक जवाहर नवोदय विद्यालय में जिनमें केंद्रीय विद्यालय बीएचईएल हरिद्वार, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 रुड़की एवं क्रमांक-2 रुड़की शामिल हैं। इन विद्यालयों में लगभग 5000 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को प्रत्येक विद्यार्थी को दिखाना सुनिश्चित करने के लिए उचित निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुपालन में सभी विद्यालयों में व्यापक स्तर पर सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालयों एवं नवोदय विद्यालयों से दो-दो छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करेंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आयोजित आर्ट गैलरी भी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed