फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Pregnant woman dies after loader vehicle hits e-rickshaw

Roorkee News: लोडर वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, गर्भवती की मौत

Mon, 06 Apr 2026 06:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies after loader vehicle hits e-rickshaw
लक्सर-बालावाली मार्ग पर अनियंत्रित लोडर वाहन ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में अस्पताल से दवा लेकर लौट रही गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला की सास और ई-रिक्शा में सवार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ई-रिक्शा और लोडर वाहन को कब्जे में ले लिया है। महिला के पति सुभाष निवासी ग्राम केवलपुर, बिजनौर ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव निवासी सुभाष की पत्नी 35 वर्षीय ममता देवी गर्भवती थीं। वह अपनी सास दिनेश देवी के साथ रविवार को लक्सर स्थित अस्पताल में दवा लेने के लिए आई थीं। देर शाम को सास-बहू लक्सर से ई-रिक्शा में गांव लौट रही थी। इस दौरान ई-रिक्शा जब लक्सर - बालावाली मार्ग पर नेतवाला गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक लोडर वाहन ने अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक व अन्य लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने ममता देवी को मृत घोषित कर दिया। उनकी सास दिनेश देवी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने लोडर वाहन और ई - रिक्शा को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुभाष की ओर से लोडर वाहन के चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed