फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Pornographic photo-video was sent to the married

Roorkee News: विवाहिता को अश्लील फोटो-वीडियो भेज किया ब्लैकमेल

Thu, 31 Aug 2023 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pornographic photo-video was sent to the married
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता की फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाहिता की फोटो एडिट कर अश्लील वीडियो-फोटो बनाकर भेजते हुए पांच लाख और गोल्ड की मांग की। ऐसा न करने पर बच्ची के अपहरण करने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पिछले काफी समय से नमन निवासी गुरुद्वारा सिंह सभा ललतारो पुल उसे सोशल मीडिया पर फर्जी नामों से आईडी बनाकर परेशान कर रहा है। उसका चेहरा लगाकर अश्लील फोटो, वीडियो भेजता है। पति को बताने पर जब उन्होंने उससे बात की तो गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि पांच लाख और गोल्ड की मांग की। आरोप है कि लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के चलते विवाहिता ने उसे ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद नमन ने उसकी डेढ़ महीने की बच्ची का अपहरण करने की धमकी दी। पूर्व में भी आरोपी ने कोतवाली में माफी मांग ली थी। समझौते के बाद फिर परेशान करने लगा। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed