फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Pond is occupied, waterlogging is happening

Roorkee News: तालाब पर कब्जा, हो रहा जलभराव

Thu, 29 Jan 2026 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Pond is occupied, waterlogging is happening
बुडपुर जट्ट गांव में तालाब पर कब्जे के रास्तें में भरा पानी। जागरूक पाठक
क्षेत्र के गांव बूढ़पुर जट्ट में तालाब पर भू-माफियाओं और स्थानीय दबंगों की ओर से किए गए अतिक्रमण ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। प्रशासन की अनदेखी से परेशान ग्रामीणों ने अब सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बीचोंबीच स्थित शिव मंदिर के पास वाले तालाब पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। अतिक्रमण के कारण तालाब का आकार कागजों की तुलना में जमीन पर बहुत कम रह गया है। इसके परिणामस्वरूप जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव के गंदे पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो गई है।
विज्ञापन


बारिश के दौरान तालाब ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस जाता है जिससे जानमाल का खतरा बना रहता है। अतिक्रमणकारियों ने तालाब की जमीन पर शौचालय तक बना लिए हैं जिनकी गंदगी सीधे तालाब के पानी में मिल रही है। पत्र में ग्रामीणों ने स्थानीय राजस्व विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि करीब चार महीने पहले तहसीलदार रुड़की को शिकायत की गई थी। जांच के लिए आए लेखपाल और कानूनगो ने बिना किसी ठोस कार्रवाई के केवल खानापूर्ति की। जब ग्रामीणों ने अतिक्रमणकारियों से जल निकासी के लिए रास्ता देने का अनुरोध किया तो उन्हें धमकी दी गई। गांव निवासी सावित्री, उमा, मंजू और अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि तालाब को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाए जिससे गांव की जल निकासी व्यवस्था सुचारु रूप से बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed