{"_id":"5f8890738ebc3e9b83377df3","slug":"polly-opened-before-marriage-the-groom-was-beaten-up-by-a-policeman-roorkee-news-drn3591899196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा निकला दो बच्चों का बाप, लड़की पक्ष ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा निकला दो बच्चों का बाप, लड़की पक्ष ने धुना
विज्ञापन
रुड़की। सात फेरे लेने से पहले ही दूल्हे के दो बच्चों के पिता होने और डॉक्टर के बजाय दिहाड़ी मजदूरी करने की पोल खुली तो युवती पक्ष का पारा चढ़ गया। उन्होंने दूल्हे और उसके परिजनों की जमकर पिटाई की। यही नहीं, दूल्हे को पीटते हुए कोतवाली पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया। युवती पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं, मामला बिगड़ने पर बराती भी मौके से खिसक लिए।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर गांव निवासी युवती का रिश्ता बेलड़ा गांव निवासी युवक से तय हुआ था। युवक पक्ष ने बताया था कि उनका बेटा डॉक्टर है। युवती पक्ष ने रिश्ते की रस्म पर युवक पक्ष को जेवर, कपड़े और करीब 80 हजार रुपये दिए। शादी की तारीख 15 अक्तूबर तय हुई। बृहस्पतिवार को बरात के लिए युवती पक्ष ने बैंक्विट हॉल बुक कर खाने-पीने का इंतजाम कर रखा था। युवती हाथों में मेहंदी लगाकर सज धजकर तैयार बैठी थी। सुबह दूल्हा बरात लेकर पहुंचा तो किसी ने उसे पहचान लिया। साथ ही युवती पक्ष को बताया कि वह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। पहले तो युवती पक्ष को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने बारीकी से जांच की तो उसके शादीशुदा होने की बात सच निकली। साथ ही पता चला कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। भड़के युवती पक्ष ने युवक व उसके परिजनों को बंधक बना लिया।
पूछताछ में युवक ने पूरा राज उगल दिया। इस पर युवती पक्ष ने युवक और उसके परिजनों की जमकर धुनाई की, जिससे बरात में आए लोगों में अफरातफरी मच गई। सारे बराती तत्काल भाग निकले। वहीं, युवती पक्ष युवक और उसके परिजनों को पीटते हुए कोतवाली ले गया और पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही बताया कि उनका करीब आठ लाख रुपये खर्च हुआ है। उन्होंने दहेज में देने के लिए बुलेट भी खरीद ली थी। युवती पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर बातचीत की जा रही है। दोनों पक्ष आपस में समझौता करने की बात कह रहे हैं। अगर समझौता नहीं होता है तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
...और दुल्हन ने कोतवाली में दूल्हे को जड़ा थप्पड़
रुड़की। दूल्हे की पोल खुलने पर बृहस्पतिवार को कोतवाली में घंटों हाईप्रोफाइल ड्रामा चला। पुलिस दूल्हे और दुल्हन को आमने-सामने बैठाकर जानकारी ले रही थी। इस बीच युवती पक्ष ने दहेज का सामान और शादी का पूरा खर्च देने की बात कही। इस पर युवक ने बताया कि उसने युवती को कई गिफ्ट और एक महंगा मोबाइल दिया था। उसकी ये चीजें भी वापस की जाएं। युवती को गुस्सा आ गया और उसने युवक के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इससे कोतवाली में हंगामा हो गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को बाहर निकाला। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद दोनों पक्ष समझौता करने की बात कहकर कोतवाली से लौट गए।