फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Politics heats up over the deletion of names from the voter list in Mangalore

Roorkee News: मंगलौर में मतदाता सूची में नाम कटवाने पर सियासत गरमाई

Tue, 04 Aug 2026 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Politics heats up over the deletion of names from the voter list in Mangalore
मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों से नाम हटाने के लिए नियमों के विरुद्ध जाकर आपत्तियां दर्ज कराने का मामला सामने आया है। एक ही व्यक्ति की ओर से बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के वोट पर आपत्ति जताए जाने पर विधायक काजी निजामुद्दीन ने तीखी नाराजगी जताई है। उन्होंने चुनाव आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने सुबह चुनाव आयोग की वेबसाइट से फॉर्म-10 डाउनलोड किया जिसमें बड़े पैमाने पर धांधली का खुलासा हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमों के मुताबिक किसी भी राजनीतिक दल का बूथ लेवल एजेंट ही मतदाता सूची में नाम पर आपत्ति दर्ज करा सकता है लेकिन मंगलौर में एक ही दिन में बूथ नंबर-1 पर ‘मांगेराम’ नामक व्यक्ति की ओर से 29 लोगों के नाम पर गलत तरीके से आपत्तियां दर्ज करा दी गईं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि जिन लोगों के नाम पर आपत्ति दर्ज की गई हैं वे सभी अपने मोहल्ले में ही मौजूद हैं। विधायक ने बताया कि अकेले मंगलौर क्षेत्र में एक ही दिन के भीतर 152 लोगों के नामों पर आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इन आपत्तियों को दर्ज कराने वाले व्यक्तियों का अता-पता और कोई पुख्ता जानकारी किसी के पास नहीं है। इसी तरह ‘अमन पाल’ नामक व्यक्ति की ओर से भी नियमों को ताक पर रखकर गलत तरीके से आपत्तियां दर्ज कराने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक काजी निजामुद्दीन ने इस पूरी प्रक्रिया को राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए चुनाव आयोग से मांग की कि गलत और फर्जी तरीके से मतदाताओं के वोट पर आपत्ति दर्ज कराने वालों की तुरंत पहचान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed