{"_id":"8f0e05d62aa02eade29122ba2d0b2a21","slug":"policemen-will-leave-a-half-months-scissors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर डेढ़ महीने चलेगी ‘कैंची’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर डेढ़ महीने चलेगी ‘कैंची’
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। जनपद में डेढ़ महीने तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर जमकर ‘कैंची’ चलेगी। पंचायत चुनाव और कलियर उर्स के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को कम से कम छुट्टियां मिलेगी। पुलिस कप्तान सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
जिले में प्रशासन ने कई महीने पहले ही पंचायत चुनाव का होमवर्क शुरू कर दिया था। वहीं महीने भर से पुलिस भी पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पंचायत चुनाव को लेकर स्थिति साफ होते ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। तीन चरणों में संपन्न होने वाला पंचायत चुनाव पांच जनवरी को खत्म होगा। वहीं कलियर उर्स 13 दिसंबर से शुरू होकर महीने के आखिर तक चलेगा। ऐसे में पुलिसकर्मियों की छुट्टियों में कटौती का फैसला लिया गया है। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि पंचायत चुनाव और कलियर उर्स के मद्देनजर जनपद में ज्यादा फोर्स की जरूरत है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को जरूरत के मुताबिक कम से कम छुट्टियां देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन