फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Policeman Sunil Kumar cremated with state honors

Roorkee News: राजकीय सम्मान के साथ किया पुलिसकर्मी सुनील कुमार का अंतिम संस्कार किया

Sun, 12 Apr 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 12 Apr 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Policeman Sunil Kumar cremated with state honors
नौ अप्रैल को ड्यूटी से लौटते समय सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल
विज्ञापन

खानपुर। क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी 41 वर्षीय पुलिसकर्मी सुनील कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद रविवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुनील कुमार रायवाला थाने में तैनात थे और नौ अप्रैल की रात ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए।

सुनील कुमार 2006 में पुलिस में भर्ती हुए थे वर्तमान में वह रायवाला थाने में तैनात थे। नौ अप्रैल की रात करीब 12 बजे सड़क दुर्घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले देहरादून फिर ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर रविवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खानपुर प्रधान संगठन के प्रतिनिधि चौधरी महिपाल सिंह ने बताया कि पूरे खानपुर और लक्सर क्षेत्र में पुलिसकर्मी सुनील कुमार की मौत से शोक की लहर है। सुनील कुमार के पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका था। परिवार में उनकी माता और पत्नी और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है, जो कक्षा नौ और सात की छात्रा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed