{"_id":"57f3e5fb4f1c1bda1726f992","slug":"police-will-interogate-namdhari-at-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में नामधारी से होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में नामधारी से होगी पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 04 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्मल विरक्त कुटिया पर कब्जे की साजिश के आरोपी बर्खास्त राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी को तिहाड़ जेल से दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची। कोर्ट के आदेश पर छह अक्तूबर तक नामधारी को हरिद्वार जेल में शिफ्ट कर दिया गया और इस दौरान स्थानीय पुलिस लगातार उससे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
निर्मल विरक्त कुटिया प्रकरण में स्थानीय पुलिस ने मुख्य चेहरे प्रवीण यादव एवं भगवान सिंह की गिरफ्तारी कर ली थी जबकि अन्य आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर ही है। इधर, चड्ढा बंधु हत्याकांड के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सुखदेव सिंह नामधारी को बी वारंट पर लाने के लिए स्थानीय पुलिस ने तिहाड़ जेल में वारंट दाखिल किया था। मंगलवार को दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच नामधारी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया। कोर्ट ने आदेश दिया कि छह अक्तूबर तक नामधारी हरिद्वार जेल में ही रहेंगे और स्थानीय पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर सकती है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 18 अक्टूबर तय की है। इधर, नामधारी की पेशी को लेकर विवेचक एसओ श्यामपुर अनुज सिंह, एसओ सिडकुल ऋतुराज सिंह रावत मौजूद रहे। पुलिसिया पूछताछ में नामधारी कई महत्वपूर्ण राज उगल सकता है।
विज्ञापन