फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police sent husband accused of wife's murder to jail

Roorkee News: पत्नी की हत्या में पुलिस ने आरोपी पति को भेजा जेल

Mon, 06 Nov 2023 05:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
Police sent husband accused of wife's murder to jail
फोटो समाचार:
विज्ञापन


रविवार की शाम आरोपी ने गला रेतकर की थी पत्नी की हत्या
पत्नी के दूसरे से संबंध का था शक, खुद जा पहुंचा था कोतवाली


संवाद न्यूज एजेंसी
पिरान कलियर। पुलिस ने दूसरे से संबंध के शक में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने देर शाम मृतका की सहेली की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
पिरान कलियर के वार्ड नंबर तीन निवासी शादाब ने दूसरे से संबंध के शक में अपनी पत्नी साहिबा की रविवार शाम को एक आम के बाग में चुनरी से गला दबाकर और बाद में कांच से गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद वह सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गया था। जहां उसने हत्या करने की बात कबूली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटनास्थल से शव बरामद किया था।
विज्ञापन

इस बीच मृतका की सहेली ने घटनास्थल पर पुलिस को बताया था कि आरोपी ने उसके सामने ही हत्या की है। बताया था कि शादाब ने हत्या करने से पहले सिगरेट पी थी। इसके बाद मारपीट करना शुरू किया। मारपीट करता देख वह घबरा गई थी और झाड़ियों में जाकर छिप गई थी। उसे डर था कि शादाब उसके साथ भी कोई घटना कर सकता है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि आरोपी शादाब को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed