फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police seized 250 kg meat of protected animal in raid

Roorkee News: पुलिस ने छापे में 250 किलो संरक्षित पशु का मांस पकड़ा

Mon, 14 Aug 2023 05:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
Police seized 250 kg meat of protected animal in raid
मंगलौर। पुलिस ने एक गन्ने के खेत में छापा मारकर भारी मात्रा में संरक्षित पशु का मांस बरामद किया है। मौके से चार आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के पीरपुर रोड पर एक गन्ने के खेत में संरक्षित पशु का कटान किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान संरक्षित पशु का कटान कर रहे चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह जंगलों के रास्ते फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से करीब 250 किलो प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया है, जबकि कटान के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर मांस का निरीक्षण कराया। इसके बाद सैंपल लेकर अन्य मांस को नष्ट कर दिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की शिनाख्त कर धरपकड़ के प्रयास किया जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed