फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police sealed Guest House

पुलिस ने सील किया गेस्ट हाउस

Tue, 19 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Tue, 19 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

पिरान कलियर। युवती की हत्या में फर्जी आईडी पर कमरा लेने का खुलासा होने पर पुलिस ने आखिरकार गेस्ट हाउस पर शिकंजा कस दिया। सोमवार देर शाम आशियाना गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया। साथ ही पूरे मामले सहित लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी जिलाधिकारी को भेज दी गई।

विज्ञापन


कलियर में दरगाह क्षेत्र के आशियाना गेस्ट हाउस में सात अप्रैल की रात में एक युवती का शव मिला था। उसकी तीन दिन पहले हत्या कर दी गई थी। हफ्ते भर बाद युवती की शिनाख्त हुई। पुलिस ने चार दिन पहले ही आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। शुरूआत से ही गेस्ट हाउस संचालक की लापरवाही सामने आ रही थी।
विज्ञापन


वहीं आरोपी के पकड़ में आने पर पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यूसुफ ने सड़क किनारे मिले ड्राइविंग लाइसेंस की फर्जी आईडी पर कमरा लेकर हत्या को अंजाम दिया था। इससे पहले भी इसी फर्जी आईडी पर गेस्ट हाउस में रुका था। खुलासे के दौरान ही एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने गेस्ट हाउस सील करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ महेश जोशी सोमवार देर शाम टीम सहित गेस्ट हाउस पर पहुंचे और ताला लगाकर उस पर सील लगा दी। वहीं गेस्ट हाउस के सभी कमरों में भी ताले लगा दिए गए। एसओ ने बताया कि लाइसेंस निरस्तीरकण की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। तब तक के लिए कमरों की बुकिंग न हो, इसके लिए सील की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed