{"_id":"575daa374f1c1b0e4211bb31","slug":"police-response-time-checked","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉकड्रिल में दिखी पुलिस की त्वरित कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉकड्रिल में दिखी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चेक किया रिस्पांस टाइम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने रविवार सुबह क्षेत्र पुलिस मॉकड्रिल कराकर रिस्पॉस टाइम जांचा। जिसमें सभी थानों की पुलिस का टाइम संतोषजनक रहा। रविवार सुबह एसएसपी हरिद्वार राजीव स्वरुप की ओर से पुलिस की मॉकड्रील कराई गई। कोतवाली सिविल लाइंस, कोतवाली गंगनहर, कोतवाली लक्सर, कोतवाली मंगलौर, थाना झबरेड़ा, थाना भगवानपुर, थाना बुग्गावाला, थाना कलियर आदि के प्रभारियों को सूचना दी गई कि वह तत्काल पूरी तैयारी और फोर्स के साथ ढंडेरा पहुंचे। सूचना मिलते ही सभी कोतवाली और थाना प्रभारी पुलिस फोर्स और साजो सामान के साथ ढंडेरा पहुंच गए। फायर बिग्रेड और पैरा मिल्ट्री फोर्स भी वहां आ गई। यहां पहले से ही एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल मौजूद थे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी और थानाध्यक्षों के रेस्पोंस टाईम पर संतोष प्रकट किया।
विवाहिता को घर से निकाला
रुड़की। भगवानपुर निवासी सोनिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी शादी टोटा कल्याणपुर निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी ससुराल के लोग और पति उसे परेशान करते थे। शनिवार रात को उसके पति और ससुराल के लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
विवाहिता को घर से निकाला
रुड़की। भगवानपुर निवासी सोनिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी शादी टोटा कल्याणपुर निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी ससुराल के लोग और पति उसे परेशान करते थे। शनिवार रात को उसके पति और ससुराल के लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन