फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   police registered two cases, 13 arrested including champion's uncle

बवाल में दो मुकदमे दर्ज, चैंपियन के ताऊ समेत 13 गिरफ्तार

Thu, 02 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 02 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
police registered two cases, 13 arrested including champion's uncle
ग्राम प्रधान के घर पर पुलिस ने की तोड़फोड़ - फोटो : amarujala

बवाल में दो अलग अलग मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। पहला मुकदमा दुकानदार महबूब की तहरीर पर प्रणव चैंपियन के ताऊ कृष्ण कुमार व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया। जबकि पुलिस चौकी में तोडफ़ोड़, पथराव व आगजनी का मुकदमा पुलिस की तरफ से एसआई सुरेश बलूनी की तहरीर पर 12 नामजद व करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया। पुलिस ने पहले मुकदमे में मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार व दूसरे मुकदमे में सभी नामजद 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चैंपियन के रंगमहल में घुसकर तोडफ़ोड़ व आगजनी के मामले में भी मंगलौर कोतवाली में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

लंढौरा में दुकान खाली कराने के दौरान धर्मग्रंथ की बेअदबी का आरोप लगाते हुए दुकानदार महबूब पुत्र शफी निवासी मरगूबपुर हाल निवासी लंढौरा की ओर से चैंपियन के ताऊ कृष्ण कुमार व उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मंगलौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। चौकी में तोडफ़ोड़ कर पुलिस के वाहनों को आग लगाने और पुलिसकर्मियों पर पथराव के मामले में लंढौरा चौकी के एसआई सुरेश बलोनी ने 12 नामजद समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने नामजद आरोपी भूरा , साजिद , शाहिद , भूरा पुत्र महबूब, आरिफ , मुस्लिम , इंतजार  निवासी जौरासी व नसीम निवासी शिकारपुर, राशिद निवासी गढ़ी संघीपुर, सैय्याद निवासी लंढौरा, कुरबान  निवासी बड़ा अकबरपुर, सलमान निवासी बुड्डाहेढ़ी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे गंगनहर कोतवाली के एसएसआई देवराज शर्मा ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं चैंपियन के रंगमहल में घुसकर तोड़फोड़, आगजनी के मामले में भी मंगलौर कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस इस पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे जाम करने में 150 से अधिक पर केस
लंढौरा की घटना के विरोध में हाईवे जाम करने के आरोप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों की पहचान का काम शुरू कर दिया है। 
बुधवार को लंढौरा में हुई हिंसा के बाद नगर के करीब दो सौ लोगों ने प्रणव सिंह चैंपियन के ताऊ की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बस स्टेशन के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया था। करीब दो घंटे से अधिक समय तक चले इस जाम को मुफ्ती मासूम व अन्य लोगों ने बमुश्किल खुलवाया था। अब नगर पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश विष्ट ने जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक कारी नसीम मंगलौरी के नेतृत्व में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने कारी नसीम, शमशाद, जमशेद उर्फ कल्लू, गुलशेर ,शावेज अमजद, जुनैद, आबाद, शादाब,मुनीर, इस्तखार , कल्लू,आजाद, वसीम, तसलीम, खलीफा,लुग्गी, लाला, जुल्फकार अंसारी,नौशाद समेत डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि जाम लगाने वाले अज्ञात लोगो को चिह्नित किया जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां
बवाल थमने के बाद पुलिस और पीएसी रात को ही पथराव, तोडफ़ोड़ व आगजनी करने वालों की तलाश में जुट गई। आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस का गुस्सा आम लोगों पर भी कहर बनकर टूटा। इतना ही नहीं वर्दीधारियों ने जनप्रतिनिधियों को भी नहीं बख्शा। जौरासी के ग्राम प्रधान अब्दुल रहीम व जिला पंचायत सदस्य नूरहसन को भी लाठी पड़ने से चोटें आई हैं। इससे दहशत का असर ये रहा कि दिन में भी गांव में घरों के दरवाजे बंद रहे।

पथराव के दौरान एसएसपी से लेकर सीओ, दारोगा व सिपाही घायल हो गए थे। अपने आला अफसरों और साथियों को लहूलुहान देखकर पुलिस में उबाल आ गया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए सबसे पहले जौरासी गांव में दबिश दी गई। पुलिस के आने पर कुछ लोग भाग कर प्रधान अब्दुल रहीम के घर में घुस गए। उनके पीछे-पीछे प्रधान की बैठक तक पहुंचे पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों पर जमकर लाठियां भांजी। इसकी चपेट में खुद ग्राम प्रधान अब्दुल रहीम भी आए। उन्होंने घर के अलावा कार में तोडफ़ोड़ कर करीब एक लाख रुपये की नगदी गायब होने का आरोप भी लगाया। वहीं जिला पंचायत सदस्य नूरहसन पैर में चोट लगने से घायल हो गए। इसके अलावा खुदको बेकसूर बताने वाले कई ग्रामीणों के सिर व हाथ पैर में चोटें आई हैं। रात में इस मारपीट व तोड़फोड़ का असर ये रहा कि दिन में भी गांव के लोग घरों से बाहर नहीं निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed