फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police ran on information of robbery, three arrested

Roorkee News: लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, तीन गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 03:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 03:39 PM IST
विज्ञापन
Police ran on information of robbery, three arrested
पांच लाख की लूट की झूठी सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस आननफानन घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। जानकारी लेने पर पता चला कि मामला लेनदेन का है और लूट की झूठी सूचना दी गई है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई और हवालात में बंद कर दिया। साथ ही तीनों का चालान भी कर दिया।
विज्ञापन




भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव झिड़ियान ग्रंट निवासी विजेंद्र ने बृहस्पतिवार रात पुलिस के 112 नंबर पर सूचना दी कि उसके साथ पांच लाख की लूट हो गई है। लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया और टीम आननफानन गांव पहुंंची। पुलिस ने विजेंद्र से घटना के बारे में जानकारी ली। जांच में पता चला कि बिजेंद्र का अपने दामाद रोहित से लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इस पर उसने लूट की झूठी सूचना दी थी। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि बिजेंद्र और सागर निवासी झिड़ियान ग्रंट, भगवानपुर और रोहित निवासी गांव हबीबपुर निवादा, कलियर का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। साथ ही दोबारा झूठी सूचना देने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed